Thursday, 27 March 2014

आज माओवादियों ने लोकतंत्र को ललकारा है। माओवादियों के हाथों में बंदूक नहीं, हल होना चाहिए , कलम होना चाहिए - झारखंड की गुमला में भारत विजय रैली में नरेंद्र भाई मोदी

गुमला में नमो 

आज माओवादियों ने लोकतंत्र को ललकारा है। माओवादियों के हाथों में बंदूक नहीं, हल होना चाहिए , कलम होना चाहिए  - झारखंड की गुमला में भारत विजय रैली में नरेंद्र भाई मोदी



आसन्न लोकसभा चुनावों को लेकर बुधवार को प्रारम्भ हुए भारत विजय रैली की १८५ रैलियों की श्रृखला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र भाई  मोदी ने झारखंड के गुमला में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राऊरे मन के जोहार !गुमला में भारत विजय रैली  रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने झारखंड के महापुरुषों का नाम लेते हुए इसे वीरों और बलिदानियों की भूमि कहा। उन्होंने कहा कि यहां की खनिज संपदा की तारीफ की और कहा कि झारखंड अमीर है पर लोग गरीब हैं। झारखंड के लोगों को रोजगार के लिए प्रदेश के बाहर जाना पड़ता है। यहाँ शिक्षा का अभाव है।

मोदी ने कहा कि झारखंड के किसानों को पानी नहीं मिलता। यहां की मिट्टी ऐसी है कि किसान भाईयों को पानी मिले, तो मिट्टी सोना उगल सकती है। कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से झारखंड में विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब भारत  महंगाई, बेरोजगारी पर विजयी होना चाहता है। भ्रष्टाचर पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि ये बुराई वादों से नहीं इरादों से खत्म होगी। कांग्रेस को आदिवासियों की चिंता नहीं है।
नमो आदिवासियों के लिए पूर्णतः सुरक्षित लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के पक्ष में मतदान करने की अपील गुमला स्थित हवाई अड्डा मैदान में करते झारखण्ड के स्वाधीनता  सेनानियों का भी नमन किया लेकिन १८५७ के पूर्व ही आंग्ल शासकों के विरूद्ध गुमला और आस - पास के क्षेत्रों में स्वाधीनता की ज्योति जगाने वाले सिसई प्रखण्ड के मुरूनगुर अर्थात मुर्गु ग्राम निवासी महान स्वाधीनता सेनानी तेलंगा खड़िया को स्मरण करना भूल गए .
नमो ने कहा कि आज क्षेत्र में सक्रीय प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने भारत विजय रैली को देखकर आज बंदी का एलान किया है , इसके बावजूद रैली में उपस्थित भीड़  नमन के योग्य है !  रैली में भारी संख्या में आए लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह भीड़ , यह उमड़ा जनसमूह प्रदर्शित करता है कि लोगों ने माओवादियों की विचारधारा को खारिज कर दिया है।

लोहरदग्गा से पार्टी उम्मीदवार सुदर्शन भगत को समर्थन देने का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि बंद और बंदूक की धमकी के बावजूद आप बड़ी संख्या में यहां आए। यह लोकतंत्र में आपके विश्वास और बंदूक से निर्भिकता को प्रदर्शित करता है। मैं अपका सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए हमें समाधान निकालना चाहिए। खून बहाना नहीं बल्कि विकास के लिए काम.. हम सभी लोकतंत्र के लिए हैं। नमो ने कहा कि आज माओवादियों ने लोकतंत्र को ललकारा है। माओवादियों के हाथों में बंदूक नहीं, हल होना चाहिए, जिससे भूखे गरीबों का पेट भर सके। माओवादियों के हाथ में किताबें और कलम हो ताकि गरीब का कल्याण हो सके और ऐसा सिर्फ भाजपा की सरकार में हो सकता है।

मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। अगर आदिवासियों का कोई भला कर सकती है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि अगर देश की बदहाल तस्वीर बदलनी है तो बीजेपी को सरकार में लाना होगा।

नमो ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि अब देश में पतझड़ का मौसम खत्म हो रहा है और चुनाव के बाद बसंत आने वाला है। मोदी ने उम्मीद जताई कि अगर राज्य को पानी मिला तो यहां की मिट्टी में सोना उपजेगा। मोदी ने कहा कि यह चुनाव आंधी में परिवर्तित हो चुका है जो देश को तबाह करने वालों को बर्बाद कर देगा।मोदी ने कहा कि अब पतझड़ खत्म हो चुका है और बसंत आनेवाला है। उन्होंने झारखंड बनने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को देते हुए कहा कि अगर वह न होते तो झारखंड नहीं बनता। अटल जी ने ही यहां आदिवासियों का कल्याण किया और भाजपा के आने से ही आदिवासियों का कल्याण होगा !ध्यातव्य  है कि आज मोदी की चार रैलियां हैं। झारखंड में दो और बिहार में दो रैलियां।


नेहरू ने झारखंड की मांग का मजाक उड़ाया था -मोदी
झारखंड प्रदेश के गुमला में भारत विजय अभियान रैली को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी ने झारखंड दिया, कांग्रेस ने कभी जनता की आवाज नहीं सुनी।’वाजपेयी न होते तो कभी झारखंड को उसका हक नहीं मिलता। नेहरू ने झारखंड की मांग का मजाक उड़ाया था। अटल जी ने झारखंड को उसका हक दिया। झारखंड के लिए बिहार में बैठे कुछ नेताओं ने कहा था कि इस प्रदेश का जन्म मेरी लाश पर होगा। बिहार के वे नेता आज कहां हैं? मोदी ने कहा, आदिवासी समाज का इतिहास बहुत पुराना है। आदिवासियों का मंत्रालय वाजपेयी जी ने बनाया। अगर आदिवासियों का कोई कल्याण कर सकता है, तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। झारखंड अमीर लेकिन यहां के लोग गरीब, झारखंड के लोगों को रोजगार के लिए प्रदेश के बाहर जाना पड़ता है। शिक्षा का अभाव है, पानी तक नहीं मिलता। इस राज्य के किसानों को पानी नहीं मिलता। इस प्रदेश की मिट्टी ऐसी है कि यहां के किसान भाईयों को पानी मिले, तो मिट्टी सोना उगल सकती है। प्रदेश में इतना कोयला, इतना लोहा होने के बाद भी यह दशा क्यों हुई है? प्राकृतिक संपदा के बाद भी झारखंड गरीब है। इस प्रदेश के कुछ नेता कोयला और लोहा की भी चोरी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, भारत भ्रष्टाचार पर विजय चाहता है। भारत माताओं-बहनों का सम्मान चाहता है। भारत बेरोजगारी पर विजय चाहता है। इसलिए हम यह भारत विजय रैली कर रहे हैं। झारखंड के गुमला में रैली के दौरान मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नेहरू ने झारखंड की मांग का मजाक उड़ाया था

No comments:

Post a Comment